कोई खुश कोई गमगीन 1⃣0⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 कोई खुश कोई गमगीन 🥀*



*पोस्ट नंबर 10*

✏️ हुज़ुर -ए- अकरम ﷺ की आमद पर सिवाए कुछ बदनसीबों के सभी खुश हैं और खुशीया मना रहे हैं।

निसार तेरी चहल पहल पर हज़ार ईदें रबीउल अव्वल
सिवाए इबलीस के जहान में सभी तो खुशीया मना रहे हैं!

कोई आमिना के लाल ﷺ की मुहब्बत में उनको याद कर के खुश हो रहा है तो किसी के लिए ये यादें तकलीफ़ का सबब बनी हुई हैं। ये भी मेरे आका ﷺ का जलवा है के आप ﷺ कि फ़ूल सी ख़ुबसूरत यादें गद्दारों के दिल में कांटा बन कर चुभ रही है।

आला हज़रत क्या खूब फ़रमाते हैं,
कोई जान बस के महक रही किसी दिल में इससे ख़टक रही
नहीं इसके जलवे में यक रही कहीं फ़ुल है कहीं खार है

मेरे इमाम फ़रमाते हैं के किसी ने हुज़ूर -ए- अकरम ﷺ की मुहब्बत को अपनी जान में बसाया हुआ है और आपकी यादे वफ़ादारों के दिलों में जान बन कर महक रही है और कुछ वो बदबख्त हैं के जिनको इससे तकलीफ़ हो रही है यानी आपके जलवे एक काम नहीं करते बल्कि दो काम करते हैं, वफ़ादारों को आपकी यादों से सुकून हासिल होता है और गद्दारों को इज़ा पहुंचती है।

*Next post कल*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईमान के झंडे और शैतान के झंडे में क्या फ़र्क है* 06

क्या हुज़ूर ﷺ ने कभी सवाल करने वाले को मना फ़रमाया है* 05

क्या हुज़ूर ﷺ के विसाल के बाद से ही मस्जिदें नबवी शरीफ़ को गुम्बदे खज़रा कहा जाता है या पहले भी कहा जाता था* 02