मोअज़ेजा ए हुज़ूर صلى الله عليه
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
_*🥀 मोअज़ेजा ए हुज़ूर صلى الله عليه وسلم 🥀*_
_*🍄पोस्ट नम्बर :— 10*_
_*🌨☁बादल कट गया ☁🌨*_
हज़रत अनस बिन मालिक रदियल्लाहु अन्हु का बयान है की अरब में निहायत ही सख्त क़िस्म का कहत पड़ा हुआ था उस वक़्त जबकि आप ख़ुत्बा के लिए मिम्बर पर चढ़े तो अअराबी ने खड़े हो कर फरयाद की या रसुलुल्लाह बारिश न होने से जानवर और बच्चे भूख से तबाह हो रहे है लिहाजा आप दुआ फरमाइए उस वक़्त आसमान में कहीँ बदली का नामो निशान नही था मगर जूं ही हुज़ूर ने दुआ के लिए अपने दस्ते मुबारक उठाये हर तरफ से पहाड़ों की तरह बादल आ कर छा गए और अभी आप मिम्बर से उतरे भी न थे की बारिश के कतरात आपकी नूरानी दाढी टपकने लगे और 8 दिन तक मूसलाधार बारिश होती रही यहाँ तक की दूसरे जुमा को जब आप मिम्बर पर ख़ुत्बे के लिए रोनक अफ़रोज़ हुए तो वही अराबी या कोई दूसरा खड़े ही गया और बलन्द आवाज़ से फरयाद करने लगा की या रसूलुल्लाह मकानात मुन्हदिम हो गए माल मवेशी ग़र्क़ हो गए लिहाज़ा दुआ करें की बारिश बन्द हो जाये और फिर आपने अपना मुक़द्दश हाथ उठा दिया और ये दुआ फ़रमाई कि "अल्लाहुम्मा हवा लैना ला-अलैना" ऐ अल्लाह हमारे इर्द गिर्द बारिश हो, और हम पर न हो फिर आपने बदली की तरफ अपने दस्ते मुबारक से इशारा फरमाया तो मदीना के इर्द गिर्द से बादल कट कर छंट गया और मदीना और उसके इतराफ़ में बारिश बन्द हो गयी !
_*📚 बुखारी जिल्द 1, सफा 127, बाबुल इस्तिक़ा फ़िल जुमा*_
🖋सरकार आला हज़रत फरमाते है
_*साहिब ए रूज़अते शम्सों शक़्क़ुल क़मर*_
_*नाइबे दस्ते रुज़अते कुदरत पे लाखों सलाम*_
_*अर्श ता फ़र्श है जिसके ज़ेरे नगीं*_
_*उसकी क़ाहिर रियासत पे लाखों सलाम*_
_*🌈जारी रहेगा इन्शा'अल्लाह.....*_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें