मोअज़ेजा ए हुज़ूर صلى الله عليه

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



_*🥀 मोअज़ेजा ए हुज़ूर صلى الله عليه وسلم 🥀*_



                  _*🍄पोस्ट नम्बर :— 05*_

_*📜तीस बरस ख़िलाफ़त फिर बादशाही👑*_
हज़रते सफ़ीना रदियल्लाहु अन्हु कहते है की हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया की मेरे बाद तीस बरस तक ख़िलाफ़त रहेगी ! उसके बाद बादशाही हो जायेगी ! इस हदीस को सुनाकर हज़रते सफ़ीना ने फ़रमाया तुम लोग गिन लो ! हज़रत अबूबक्र की ख़िलाफ़त 2 बरस और हज़रते उमर की ख़िलाफ़त 10 बरस और हज़रत उस्मान की ख़िलाफ़त 12 बरस और हज़रत अली की ख़िलाफ़त 6 बरस है ! ये कुल तीस बरस हो गए!
_*📚 मिश्कात जिल्द, 2, सफा 463*_

_*70 हिज़री और लड़को की हुकूमत👑*_
हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया की 70 हिजरी के शुरू और लड़कों की हुकूमत से पनाह मांगो!
_*📚मिश्कात जिल्द2 सफा 463, किताबुल फ़ित्न*_

इसी तरह हुज़ूर ए अकरम ने फ़रमाया की मेरी उम्मत तबाही कुरैश के चन्द लड़को के हाथों होगी ! हज़रते अबु हुरेरह इस हदीस को सुनाकर फ़रमाया करते थे की अगर में चाहूँ तो उन लड़को के नाम बता सकता हूँ ! वो फुलाँ के बेटे और फुलाँ के बेटे है!
_*📚 बुखारी जिल्द 1 सफा 509, बाब अलामाते नुबुव्वा*_

🖋सरकार आला हज़रत फरमाते है
_*सरे अर्श पर है तेरी गुजर,*_
_*दिले फ़र्श पर है तेरी नज़र !*_
_*मलकुत व मुल्क में कोई शय,*_
_*वो नहीँ जो तूझ पे अयाँ नहीं !*_

_*🌈जारी रहेगा  इन्शा'अल्लाह.....*_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईमान के झंडे और शैतान के झंडे में क्या फ़र्क है* 06

क्या हुज़ूर ﷺ ने कभी सवाल करने वाले को मना फ़रमाया है* 05

क्या हुज़ूर ﷺ के विसाल के बाद से ही मस्जिदें नबवी शरीफ़ को गुम्बदे खज़रा कहा जाता है या पहले भी कहा जाता था* 02